कबिल सिब्बल ने जन्मदिन पर पीएम मोदी को दी सनातनी बनने की सलाह, भड़के बीजेपी नेता ने कही ये बात

पूर्व कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन पर उन्हें सनातनी बनने का सुझाव दिया, जिसके बाद राजनीति तेज हो गई. कपिल सिब्बल के बयान के बाद बीजेपी नेता नलिन कोहली ने उन पर निशाना साधा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नलिन कोहली ने कहा, ”उनके बयान से झलक रहा है कि उनकी शुभकामनाएं किस प्रकार की है. कांग्रेस के आलाकमान ने ये तय कर रखा है कि पीएम मोदी का विरोध करना ही है. यहां तक कि व्यक्तिगत विरोध करते हुए कांग्रेस के कई नेताओं ने पीएम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया.”

बीजेपी नेता ने कपिल सिब्बल को दिया जवाब

कपिल सिब्बल के बयान पर पलटवार करते हुए नलिन कोहली ने कहा, ”पीएम कौन होगा, यह भारत की जनता तय करती है. जैसे जनता ने 2014 और 2019 में पीएम मोदी को चुना, जिस प्रकार से पिछले 9 सालों में काम किया गया है, उसे देखते हुए जनता 2024 में भी मोदी सरकार को ही आशीर्वाद देगी क्योंकि कांग्रेस की सोच में कोई भी विकल्प सकारात्मक नहीं है. वे जनता की बात नहीं करते, सेवाभाव की बात नहीं करते, वे केवल मोदी विरोध पर अपनी बात रखते हैं.”

कई विपक्षी नेताओं ने पीएम को दी बधाई

पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन को बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उत्साह के साथ मना रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी. इससे पहले भी राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सनातन धर्म को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था.

उन्होंने कहा था, ”क्या बीजेपी सनातन धर्म की समर्थक है? सनातन धर्म’ के गुण हैं ईमानदारी, जीवित प्राणियों को चोट न पहुंचाना, पवित्रता, दान, धैर्य, क्या ये गुण बीजेपी वालों में है? क्या वे कभी सनातन धर्म की रक्षा कर सकते हैं, जबकि उनकी पूरी गतिविधियां सनातनी के गुणों से विपरीत है.”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!