मुंबई के ‘लालबागच्या राजा’ का 90वां साल, श्रद्धालुओं को मिले इस साल की गणेश प्रतिमा के प्रथम दर्शन

मुंबई में गणेशोत्सव की शुरुआत से पहले ‘लालबागच्या राजा’ गणपति के प्रथम दर्शन शुक्रवार को श्रद्धालुओं को मिल गए। इस वर्ष की प्रतिमा को श्रद्धालुओं के सामने लाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की गई थी। लाल बाग के राजा का यह 90वां साल है। इससे पहले, चार जुलाई को ही लाल बाग के राजा के गणेशोत्सव मंडप का पूजन किया गया था। इस बार गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा और 28 सितंबर को गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा। मुंबई में लालबाग के राजा का मंडल सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल माना जाता है। कई सेलिब्रिटी यहां आकर भगवान गणपति के दर्शन करते हैं।

पिछले साल आया था इतना चढ़ावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालबागचा राजा मंडल के अनुसार, बीते साल पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश चढ़ावे के रूप में मिला था। इसके अलावा पांच किलो से ज्यादा सोने के आभूषण, 60 किलो 341 ग्राम चांदी, एक बाइक भी चढ़ावे में मिली थी। मुंबई और महाराष्ट्र में लालबाग के राजा का काफी महत्व है और यहां गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए लोग देश के कोने-कोने से आते हैं। 

आत्महत्या से पहले नितिन देसाई ने डिजाइन किया था पंडाल 
मशहूर डिजाइन निर्देशक नितिन देसाई ने ही लालबाग के राजा का पंडाल डिजाइन किया था। बता दें कि नितिन देसाई ने बीते दिनों अपने स्टूडियो में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नितिन देसाई ने अपनी मौत से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर पंडाल के डिजाइन की कुछ तस्वीरें साझा भी की थीं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!