भरतपुर में भीषण हादसा, मथुरा दर्शन करने जा रहे 11 यात्रियों की मौत, कई घायल

भरतपुर :राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हो गए. इन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि एनएच 21 पर स्थित लखनपुर थाना क्षेत्र हंतरा पुल पर ये दुर्घटना हुई. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को लेकर बस गुजरात से उत्तर प्रदेश के मथुरा दर्शन के लिए जा रही थी. इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से 11 लोगों की जान चली गई है.

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस भावनगर से मथुरा दर्शन करने जा रही थी. इस हादसे में मरने वालों में छह महिला और पांच पुरुष  शामिल हैं. बताया जा रहा है सभी मृतक और घायल भावनगर के रहने वाले हैं. बता दें कि खड़ी बस में अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने से ये हादसा हुआ. हादसे की सूचना पर लखनपुर, नदबई, हलैना, वैर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है. साथ ही उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

6 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि हाल ही में भरतपुर जिले के रूपबास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में धौलपुर के रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई. धौलपुर के रहने वाले दो परिवार के लोग खाटू श्याम दर्शन करने के बाद कार से वापस धौलपुर जा रहे थे, उसी दौरान धौलपुर से जयपुर जा रही एक निजी बस से उनकी कार की टक्कर हो गई. घटनास्थल पर दो सांड मरे हुए हालात में मिले थे. ये सभी यात्री खाटूश्यामजी से लौट रहे थे तब ही ये रास्ते में भीषण हादसा हुआ.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!