अब विदेशी कंपनियों को टक्कर देगी सरकारी कंपनी, आईटीआई ने लॉन्च किया लैपटॉप और माइक्रो पीसी

सरकारी दूरसंचार कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लैपटॉप एवं माइक्रो पीसी को विकसित करने के साथ उन्हें बाजार में पेश किया है। स्मैश’ ब्रांड के तहत पेश दोनों उत्पाद बाजार में पहले ही पहुंच चुके हैं। आईटीआई ने एसर, एचपी, डेल और लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए कई निविदाएं भी जीती है।

इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 149.40 रुपये पर बंद हुआ। एक साल पहले इसी समय यह शेयर 86 रुपये पर था। 

कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी योगदान
आईटीआई ने लैपटॉप एवं माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) को इंटेल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर विकसित किया है। आईटीआई का दावा है कि उसका छोटे आकार का पीसी किसी भी दूसरे पर्सनल कंप्यूटर की तरह गणना करने में सक्षम होने के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी योगदान देता है। उसके 12,000 से अधिक पीसी पहले से ही सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही 
आईटीआई के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय ने सोमवार को कहा कि स्मैश ब्रांड को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले बाजार में करार हासिल करने में मदद मिल रही है। कंपनी ने हाल में केरल इन्फ्रा एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन से दो निविदा जीती है, जिसके तहत 9,000 लैपटॉप बनाकर केरल के स्कूलों को देना है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!