प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को पूरे देश में विश्वकर्मा योजना शुरू होगी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को विश्वकर्मा योजना शुरू होगी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में यह योजना शुरू की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में विश्वकर्मा योजना की घोषणा की थी।विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ अवसर पर 70 स्थानों पर 70 मंत्री मौजूद रहेंगे। इस योजना में अगले पांच साल में 13 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह योजना समाज के निचले स्तर के कामगारों के कल्याण के लिए लाई गई है।

पांच प्रतिशत की दर से दिया जाएगा कर्ज
इस योजना के तहत मोची, धोबी, बढ़ई आदि को पहले चरण में पांच प्रतिशत की दर से एक लाख रुपये और दूसरे चरण में दो लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शिल्पकारों और कामगारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ट्रेनिंग लेने वालों को हर दिन 500 रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। इस योजना में 18 तरह के विभिन्न कामों में लगे लोगों को शामिल किया गया है। आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे काफी महत्वपूर्ण योजना माना जा रहा है।
योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान 17 सितंबर को अमित शाह अहमदाबाद में, राजनाथ सिंह लखनऊ में, महेंद्र नाथ पांडे वाराणसी में, स्मृति ईरानी झांसी में, गजेंद्र सिंह शेखावत चेन्नई में, भूपेंद्र यादव जयपुर में और नरेंद्र सिंह तोमर भोपाल में रहेंगे। अन्य सभी मंत्रियों की भी तैनाती की गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!