भोपाल, इंदौर में रविवार को भारी बारिश के आसार, पूरे प्रदेश में जारी रहेगा बौछारों का सिलसिला

भोपाल ।  वर्तमान में प्रदेश में तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी के साथ ही अब अरब सागर से भी जबरदस्त नमी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूरे प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला अभी बने रहने की संभावना है। रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन एवं शहडोल संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी मप्र में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, अजमेर, गुना, मंडला, पेंड्रा रोड, झारसुगड़ा, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अतिरिक्त उत्तरी मप्र से लेकर दक्षिणी मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के असर से अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी आने लगी है।

इस वजह से पूरे प्रदेश में झमाझम वर्षा होने की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 738.9 मिलीमीटर वर्षा हुई। जो सामान्य वर्षा (856.0 मिमी.) की तुलना में 14 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 22 जिलों में 20 से लेकर 39 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। उधर, शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में 89, छिंदवाड़ा में 62, दमोह में 30, बैतूल में 21, नौगांव में 17, सागर में 11, रतलाम में नौ, उमरिया में आठ, पचमढ़ी में सात, सीधी में पांच, उज्जैन में चार, शिवपुरी, गुना एवं सिवनी में दो, ग्वालियर में 1.3, खजुराहो में एक, भोपाल में 0.7, इंदौर में 0.5, धार में 0.4, मलाजखंड में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!