अमे‎‎रिका और भारत एक साथ, मोदी-बाइडन ने मिलाया हाथ 

नई दिल्ली । इस समय देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर स्वागत किया। पीएम मोदी जिस जगह मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, वहां बैकग्राउंड में कोणार्क मंदिर का सूर्य चक्र बना हुआ था, जब बाइडन वहां पहुंचे तो पीएम मोदी उनका हाथ पकड़कर सूर्य चक्र के बारे में बताने लगे। पीएम मोदी जब कोणार्क सूर्य मंदिर के चक्र के बारे में बता रहे थे तो बाइडन बड़े ध्यान से उनकी बात सुन रहे थे। बता दें ‎कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मेहमानों का भारत मंडपम में स्वागत किया। लेकिन जब जो बाइडन ने एंट्री ली जो नजारा कुछ और ही था। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, गले मिले। दोनों के बीच बातचीत हो ही रही थी कि बाइडन का ध्यान बैकग्राउंड में लगी पेंटिंग पर गया। 
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीछे मुड़कर बाइडन को पेंटिंग में बने ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर और सूर्य चक्र के बारे में बताया। बाइडन भी पीएम मोदी की बात सुनते रहे और सूर्य चक्र के बारे में समझते रहे। इन दिनों भारत और अमेरिका के रिश्ते काफी मजबूत हो चुके हैं। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों ने फ्रीडम, लोकतंत्र, मानवाधिकार, प्लूरिज्म के मूल्यों पर जोर देने के मसले पर सहमति जताई। इसके अलावा दोनों देशों के बीच इस बातचीत में अहम डिफेंस और एजुकेशन डील हुई। इस मीटिंग में अगले साल क्वॉड की मीटिंग दिल्ली में होने पर सहमति हुई। संभवत: अगले साल की शुरूआत में भी बाइडन दोबारा दिल्ली आ सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!