ग्वालियर में बिना गार्ड के बिना गार्ड के 40 किमी दौड़ी नांदेड़ एक्सप्रेस, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिना गार्ड के एक पैसेंजर ट्रेन को करीब 40 किलोमीटर तक दौड़ाने का गंभीर मामला सामने आया है. ट्रेन ड्राइवर की इस बड़ी चूक को रेलवे ने गंभीरता से लिया है. इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं. इस आपाधापी में ट्रेन तकरीबन एक घंटे लेट हो गई. घटना गुरुवार तड़के की है. 

बताया जा रहा है कि नांदेड़ एक्सप्रेस चला रहा ट्रेन चालक बिना गार्ड के ही ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन से लेकर रवाना हो गया. इस दौरान लगभग 40 किलोमीटर तक नांदेड़ एक्सप्रेस बिना गार्ड के ही चलती रही. इसके बाद आनन-फानन में डबरा स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया गया. गार्ड को दूसरी ट्रेन से डबरा तक भिजवाया गया. गार्ड के डबरा पहुंचने के बाद नांदेड़ एक्सप्रेस रवाना की गई. उसके मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं. 

रेलवे में हड़कंप
रेल सूत्रों ने बताया कि नांदेड़ एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से नांदेड़ साहिब जा रही थी. उसे ड्राइवर हाशिम खान चला रहे थे. गुरुवार को तड़के 3:45 बजे पर ग्वालियर में स्टॉपेज के दौरान गार्ड सगीर अहमद किसी कार्य से नीचे उतरे और वह कार्य करवाने लगे. इसी बीच ड्राइवर हाशिम खान गार्ड से संपर्क किए बिना ही ट्रेन लेकर चल दिए. इस बात की सूचना गार्ड ने तत्काल स्टेशन मैनेजर को दी. इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया. नांदेड़ एक्सप्रेस को 40 किलोमीटर दूर डबरा में रुकवाया गया. सीसीटीवी में दिख रहा था कि श्री गंगानगर से नांदेड़ के लिए जा रही नांदेड़ एक्सप्रेस बिना गार्ड के ही डबरा तक पहुंची. 

रेलवे के झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि यह घटना के बाद गार्ड को अन्य ट्रेन से डबरा तक भिजवाया गया. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!