श्रीहरिकोटा से ही क्यों इसरो करता हैं हर रॉकेट को लांच 

नई दिल्ली । सूर्य की खोज के लिए भारत के पहले पीएसएलवी-सी57/आदित्य-एल1 मिशन को शनिवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया गया। इससे पहले श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के तीसरे चंद्रयान मिशन को लांच किया गया था। 1971 से अब तक ज्याखदातर रॉकेट्स यहीं से लांच हुए हैं, इसके बाद सवाल यह उठता है कि इसरो श्रीहरिकोटा पर इतना भरोसा क्यों करता है। इसका जबाव हम आपकों दे रहे हैं। सबसे पहले श्रीहरिकोटा की लोकेशन। दरअसल इक्वेटर से इसकी करीबी इस जियोस्टेशनरी सैटलाइट के लिए उत्तम लांच साइट बनाती है। दक्षिण भारत में बाकी जगह की तुलना में श्रीहरिकोटा इक्वेटर यानी भूमध्यक रेखा के ज्यादा पास है। पूर्वी तट पर स्थित होने से इस अतिरिक्त 0.4 किलोमीटर /प्रतिसेंकड की वेलोसिटी मिलती है। ज्यादातर सैटलाइट को पूर्व की तरफ ही लांच किया जाता है। 
इस जगह में आबादी नहीं है। यहां इसरो के लोग रहते हैं या फिर स्थाहनीय मछुआरे। इसलिए ये जगह पूर्व दिशा की ओर की जाने वाली लॉन्चिंग के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इसके अलावा यहां तक पहुंचने वाले उपकरण बेहद भारी होते हैं, इन्हें दुनिया के कोने-कोने से यहां लाया जाता है। जमीन, हवा और पानी हर तरह से यहां पहुंचना बेहतर है और मिशन की लागत भी कम हो जाती है। श्रीहरिकोटा की स्थापना 1971 में हुई थी। इसमें दो लॉन्च पैड हैं जहां से पीएसएलवी और जीएसएलवी के रॉकेट लॉन्चिंग ऑपरेशन किए जाते हैं। आंध्रप्रदेश के तट पर बसे इस द्वीप को भारत का प्राइमरी स्पेस पोर्ट भी कहा जाता है यह नेशनल हाइवे 5 पर स्थित है। नजदीक के रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर और चेन्नई के इंटरनेशनल पोर्ट से 70 किलोमीटर दूर है। 
यहां से रॉकेट लांच करने का एक कारण ये भी है कि ये आंध्र प्रदेश से जुड़ा एक द्वीप है, जिसके दोनों ओर समुद्र है। इसके बाद लॉन्चिंग के बाद किसी रॉकेट के अवशेष सीधे समुद्र में गिरते हैं। इसके अलावा अगर मिशन को किसी तरह का खतरा होता है, तब उस समुद्र की ओर मोड़कर जनहानि से बचा जा सकता है। रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन ऐसी जगह पर होनी चाहिए जो रॉकेट के इंटेंस वाइब्रेशन को झेल सके। श्रीहरिकोटा इस क्राइटेरिया को बखूबी निभाता है। मौसम की दृष्टी से भी श्रीहरिकोटा सही है, क्योंकि ये जगह साल के दस महीने सूखी रहती है। यही कारण है कि इसरो रॉकेट लॉन्चिंग के लिए इस जगह का चुनाव करता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!