शिवराज के गढ़ भोपाल में हो सकती हैं, इंडिया गठबंधन की अगली बैठक

नई दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने अपनी तीसरी बैठक में सीट शेयरिंग के साथ-साथ पैनल बनाने और अगले माह एक रैली करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, गठबंधन अपना लोगो नहीं जारी कर पाया। इस अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। नेताओं ने भविष्य में होने वाली चर्चा और निर्णय लेने के लिए 14 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने का भी फैसला किया। इस बीच सूत्रों ने बताया है कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक शिवराज सिंह चौहान के गढ़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने की संभावना है। नवंबर से पहले होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह स्थान महत्वपूर्ण है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे विपक्षी दलों के नेता एक साथ रहने के लिए लचीलापन दिखा रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शक्तिशाली लोग गठबंधन तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई भी नेता किसी पद पर नजर नहीं गड़ाए हुए है। बता दें कि इसकी अटकलें थीं कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जाए।
बैठक में भाग लेने वाले एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हम नहीं चाहते थे कि कोई व्यक्ति गठबंधन का चेहरा बने और इसलिए एक समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक शुरू होते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि वह गठबंधन का संयोजक नहीं बनना चाहते है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!