पहली बार विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल हुए कपिल सिब्बल, आज जारी नहीं हुआ गठबंधन का Logo

पहली बार विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल हुए कपिल सिब्बल

28 दलों के नेताओं के साथ राज्यसभा में निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल भी इंडिया गठबंधन की बैठक में मौजूद हैं. सिब्बल पहली बार विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल हुए हैं.

गठबंधन की बैठक में मिशन चंद्रयान की हुई प्रशंसा, इसरो को दी बधाई

इंडिया गठबंधन की बैठक में मिशन चंद्रयान की कामयाबी के लिए इसरो को बधाई दी गई है. हाल ही में 23 अगस्त की शाम छह बजकर 4 मिनट पर मिशन चंद्रयान-3 के तहत विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंडिंग कर ली थी.

‘विपक्ष के पास मोदी हटाओ को छोड़कर कोई मुद्दा नहीं’

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक पर केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता कौशल किशोर ने कहा, “यह इनकी (INDIA गठबंधन) तीसरी बैठक है. उनके पास एक ही मुद्दा है ‘मोदी हटाओ’… विपक्ष जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने में सक्षम नहीं है क्योंकि उनके पास ‘मोदी हटाओ’ को छोड़कर कोई मुद्दा नहीं है.” 

विपक्षी गठबंधन की बैठक शुरू होने से पहले चला फोटो सेशन

विपक्ष के इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दूसरे दिन की बैठक शुरू होने से पहले ग्रुप फोटो के लिए पोज दिए. इस दौरान गठबंधन के सभी 28 दलों के नेता दिखे.

गठबंधन की बैठक से पहले ममता बनर्जी का बयान

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम भारत की भलाई के लिए लड़ रहे हैं.’

आज लोगो लॉन्च नहीं होगा

INDIA गठबंधन के लोगो पर अभी सहमति नहीं बनी है. आज लोगो लॉन्च नहीं होगा. 6 logo फाइनल किया गया था, एक फाइनल किया गया था. सूत्रों से जानकारी मिली है कि लोगो में बदलाव का सुझाव आया है. अगली मीटिंग में लोगो लॉन्च हो सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!