शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 65170 के पार ओपन, निफ्टी 19375 पर खुला

शेयर बाजार में आज उछाल देखा जा रहा है. सेंक्सेस और निफ्टी दोनों बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 0.14 फीसदी या 91.08 प्वाइंट चढ़कर 65,178 पर ओपन हुआ, जबकि निफ्टी 0.15 फीसदी या 28.10 अंक चढ़कर 19,375.55 पर ओपन हुआ.

सेसेंक्स और निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और इसके 10 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है और 20 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

सेक्टरवार शेयरों का हाल

सेक्टरवार शेयरों का हाल देखें तो आज आईटी, मीडिया, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है. सबसे ज्यादा 0.55 फीसदी की उछाल मीडिया शेयरों में देखी जा रही है और मेटल शेयर 0.13 फीसदी ऊपर हैं. गिरने वाले सेक्टर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा 0.44 फीसदी की कमजोरी रियल्टी सेक्टर में देखी जा रही है और इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज 0.25 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है. इसके अलावा फार्मा शेयरों में 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में आज फिर उछाल 

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में फिर 5 फीसदी की उछाल देखी जा रही है और ये आज 242.80 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. शेयर में लगातार इस हफ्ते मजबूती देखी जा रही है और ये 5-5 फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है.

सेंसेंक्स के किन शेयरों में उछाल है

सेंसेक्स के जिन शेयरों में आज उछाल देखा जा रहा है उनमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 4.98 फीसदी ऊपर है, मारुति 1.29 फीसदी चढ़ा है, टेक महिंद्रा 1.29 फीसदी मजबूत है और एचसीएल टेक करीब 1 फीसदी बढ़त पर है. पावर ग्रिड में 0.71 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. एक्सिस बैंक 0.54 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इसके अलावा टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाइटन, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है. 

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!