पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत ने बनाया खास प्लान, उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने किया खुलासा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 2 सितंबर को होना है. इस मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं. वहीं, भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है. हार्दिक पांड्या ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में फैंस की भावनाएं जुड़ी रहती हैं. पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान ने अच्छा प्रदर्शन किया है. बाबर आजम की टीम ने कुछ फाइनल मुकाबले खेले हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में तनाव से इनकार नहीं किया जा सकता है.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

हार्दिक पांड्या ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि बाहरी शोर को बाहर ही रखा जाए. उन्होंने कहा कि हमारा पूरा फोकस इस बात पर रहता है कि हम अच्छा क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं. आख़िरकार, हम क्रिकेटर हैं. हम इसके बारे में बहुत ज्यादा इमोशनल नहीं हो सकते हैं. अगर आप ऐसा करेंगे तो हो सकता है कि आपके कुछ फैसले आपके खिलाफ जा सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं होता, मेरा पूरा फोकस खेल पर रहता है.

‘इस तरह की मेगा इवेंट्स में आपके कैरेक्टर की परख होती है’

हार्दिक पांड्या ने कहा कि इस तरह की मेगा इवेंट्स में आपके कैरेक्टर की परख होती है. एक क्रिकेटर तौर पर आपकी शख्सियत की टेस्ट होती है. भारतीय उप-कप्तान ने कहा कि इन सब कारणों से भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हूं. मुझे इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. गौरतलब है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को होगा. दोनों टीमें पालेकेल्ले क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होगी. वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!