राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, कहा- हमारी संस्कृति का प्रतिबिंब है ये त्योहार

देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों को इस पवित्र त्योहार की बधाई दी. राष्ट्रपति ने कहा, ‘यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और देश में काफी उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया जाता है.’

राष्ट्रपति भवन के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है,’सभी देशवासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है. आइए, इस शुभ अवसर पर हम देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लें.’

‘पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं’
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस त्योहार पर ट्वीट करके देश वासियों को बधाई दी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा,’ मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं. बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है. मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे.’

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा. रक्षाबंधन के दिन बहन, भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसके सुखी जीवन की कामना करती हैं. वहीं भाई, बहन की रक्षा का वचन देता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!