मौत मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनाएगी फैसला, सिंगर समर सिंह को होगी जेल या बेल?

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी. पुलिस को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सिंगर समर सिंह को आरोपी बनाया गया था. जिस मामले में उन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई भी हुई. फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट आज आरोपी समर सिंह पर अपना फैसला सुनाने जा रही है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आकांक्षा दुबे की मौत के मामले पर आज जस्टिस समीर सिंह की सिंगल बेंच फैसला करेगी. फिलहाल समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपी हैं और काफी समय से सलाखों के पीछे बंद हैं. जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे के करीब जस्टिस समीर सिंह की सिंगल बेंच इस पर अपना फैसला सुना सकती है. 4 अगस्त को इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला रिजर्व कर लिया था.

समर सिंह के कारण की खुदकुशी

बता दें कि वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में 26 मार्च को संदिग्ध हालत में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव मिला था. इस मामले में सिंगर समर सिंह की वजह से खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई थी. आकांक्षा दुबे के परिवार वालों ने समर सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. फिलहाल समर सिंह इस मामले में लंबे समय से जेल में बंद हैं और उन्होंने जून महीने में जमानत याचिका दाखिल की थी.

एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्में

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. उन्होंने 17 साल की छोटी उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. आकांक्षा दुबे ने मेरी जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है.

सम्बंधित खबरे

भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!