1 साल से भारत के लिए टी20 मैच खेलने को तरस रहा ये खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा किया. सीरीज के पहले मैच का फैसला बारिश के कारण डीएलएस के तहत हुआ जिसमें भारत ने जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 33 रनों से भारत ने जीता. लेकिन आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए एक खिलाड़ी के लिए काफी निराशाजनक रही. ये खिलाड़ी पूरी सीरीज बेंच पर ही बैठा रहा.

1 साल से भारत के लिए नहीं खेला टी20 मैच

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में थी. उनकी कप्तानी में 26 साल के तेज गेंदबाज आवेश खान को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. आवेश खान ने भारत के लिए एक साल से टी20 मैच नहीं खेला है. आयरलैंड से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी आवेश खान को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे.

एशिया कप 2022 में खेला आखिरी मैच

आवेश खान ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टी20 मैच एशिया कप 2022 के दौरान खेला था. इस टूर्नामेंट में वह फ्लॉप रहे थे. वहीं, उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच अक्टूबर 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. आवेश खान ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 15 टी20 और 5 वनडे मैच खेले हैं. इन टी20 मैचों में आवेश खान ने 9.11 की इकॉनमी से रन देते हुए 13 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, वनडे में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं.

महंगी गेंदबाजी के चलते टीम से हुए बाहर

एशिया कप 2022 में तेज गेंदबाज आवेश खान टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े विलेन साबित हुए. उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 2 ओवर में 19 रन लुटाए और सिर्फ 1 विकेट ही हासिल किया था. वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ तो 4 ओवर में उन्होंने 13.25 की इकॉनमी से 53 रन खर्च किए और 1 ही विकेट अपने नाम किया था. इस मैच के बाद से ही उन्होंने भारत के लिए एक भी टी20 मैच नहीं खेला है. आवेश ने आईपीएल के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई थी, लेकिन वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक इतना सफल नहीं हुए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!