प्रदीप मिश्रा बोले- भारत पहले से ही हिन्दू राष्ट्र है और रहेगा, अलग से बनाकर हम क्या करेंगे

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में 19 अगस्त से शिवमहापुराण कथा सुना रहे पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के अंतिम दिन यानी की 23 अगस्त को कथा के समय में परिवर्तन किया गया था, जिसका समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया था। कथा में शामिल होने के लिए राजगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों से शामिल होने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही डेरा जमाए हुए थे। वहीं, बुधवार को सुबह से ही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़ कथा स्थल पर रवाना होती हुई नजर आई और कथा के अंतिम दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।पिछले चार दिनों से आयोजित की जा रही शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे।  बुधवार को कथा के अंतिम दिन भक्तों ने  पिछले चार दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को कथा स्थल महाकुंभ का अनुभव करा रहा था। सड़क पर निकलने के लिए जगह नहीं थी। ब्यावरा से राजगढ़ व राजगढ़ से ब्यावरा जाने वाले वाहनों के मार्गों को भी परिवर्तित किया गया था। मीडिया से चर्चा के दौरान पंडित प्रदीप कुमार मिश्रा ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाये जाने वाले सवाल पर बढ़े ही सरल शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि,भारत पूर्व से ही हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा, अलग से हिन्दुराष्ट्र बनाकर हम क्या करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!