Asia Cup 2023: टीम में वापसी के बावजूद क्यों शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे केएल राहुल

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी है। टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, तो युजवेंद्र चहल को ड्ऱॉप कर दिया गया है। हालांकि, लंबे समय बाद टीम में लौटे केएल राहुल एशिया कप के शुरुआती मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

क्यों शुरुआती मैच मिस करेंगे राहुल?
अजीत आगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केएल राहुल एक निगल से जूझ रहे हैं और इसकी वजह से वह एशिया कप 2023 के शुरुआती दो से तीन मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि, आगरकर के अनुसार, राहुल की इस निगल को लेकर ज्यादा चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। चीफ सेलेक्टर्स ने बताया कि टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर अब पूरी तरह से फिट हैं और पहले मैच से ही टीम इंडिया के लिए उपलब्ध होंगे।

लंबे समय बाद अय्यर-राहुल की वापसी
एशिया कप 2023 की टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। दोनों ही बल्लेबाज काफी लंबे समय बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। राहुल आईपीएल 2023 में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था। वहीं, अय्यर पीठ की समस्या से जूझ रहे थे।

वेस्टइंडीज दौरे पर बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले तिलक वर्मा को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। तिलक को पहली बार भारत की वनडे टीम का बुलावा आया है। एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होना है और टीम इंडिया को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 2 सितंबर को भिड़ना है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!