दिल्ली में मई-जून जैसी गर्मी ,अगस्त में तीन साल बाद सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

दिल्ली: अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी खूब पसीने छुड़ा रही है। इसका असर यह रहा है कि तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री के पार ही पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी से दिन भर लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम की इस मार ने अगस्त में मई-जून की गर्मी की याद दिला दी। अगस्त में सबसे गर्म दिन का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1987 में 12 अगस्त को 42 डिग्री रहा था।

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.7, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 39.1, नजफगढ़ में 38.9, पूसा में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2019 में 30 अगस्त को सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री रहा था। जबकि वर्ष 2021 में 18 व 19 अगस्त को तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

2009 से अब तक के अगस्त के तापमान पर नजर डालें तो 2014 में 39.4 और 2011 में 38.2 डिग्री रहा था। जबकि बाकी सालों में तापमान 37-38 डिग्री के बीच ही रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि 24 अगस्त को अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। उसके बाद 25 से 27 अगस्त तक तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मानसून कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही है और इसलिए तापमान बढ़ रहा है और गर्मी का अहसास हो रहा है।

10 साल में अगस्त माह का अधिकतम तापमान

वर्षतापमान
202237.5
202138.0
202037.6
201938.2
201836.8
201737.0
201637.0
201537.0
201439.4
201336.7
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!