डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी

डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूती देखी जा रही है। यह अपने अब तक के न्यूनतम स्तर से 5 पैसे रिकवर कर शुरुआती कारोबार में 83.05 पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय रुपये में तेजी की वजह शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान होना है वैश्विक बाजारों में जोखिम के कारण रुपये को लेकर अभी नकारात्मक रुझान बना हुआ है और इसी कारण डॉलर की वैल्यू में इजाफा हो रहा है।

डॉलर और रुपये के बीच कारोबार

इंडरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.10 पर खुला और इसके बाद यह 5 पैसे चढ़कर 83.05 पर पहुंच गया। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा गिरकर अपने अब तक के न्यूनतम स्तर 83.10 पर बंद हुआ। एफआईआई की ओर से भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली के कारण भी रुपये पर दबाव है।

डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?

दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.39 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज फिर तेजी देखी जा रही है और यह 0.73 प्रतिशत बढ़करल 85.42 डॉलर प्रति बैरल पर है।

भारतीय शेयर बाजार मे कैसा रहा कारोबार?

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 117.43 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 65,066.09 अंक पर और निफ्टी 26.40 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 19,336.55 पर पहुंच गया। एफआईआई की ओर से शुक्रवार को शेयर बाजार में 266 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!