अफसरों को दिया निर्देश, सभी विकास कार्य तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें:मुख्यमंत्री योगी 

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। करीब 11.00 बजे उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री योगी यहां से सीधे हेलीपैड के समीप साकेत वासी महंत रामचंद्र परमहंस दास जी की समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ महंत सुरेश दास, महंत मैथिलीशरण दास, महंत राजू दास और महंत संतोष दास आदि  संतजन उपस्थित रहे।इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का अवलोकन कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने राममंदिर निर्माण के कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचकर वहां के मंदिर में पूजा की व दिगम्बर अखाड़े के महंत सुरेश दास, नये महंत रामलखन दास जी के महंती समारोह में भी भाग लिया। यहां उन्होंने संतो से मुलाकात की और अयोध्या के विकास संबंधी बिन्दुओं की चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के अगले चरण में सरयू होटल में मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आदि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली , जिसमें संक्षिप्त विवरण मण्डलायुक्त ने प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है निश्चित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा किए जाएं व आगामी दीपोत्सव को देखते हुये तैयारियां की जाएं। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी के नेता गण, विधान परिषद सदस्य गण तथा गणमान्य व्यक्ति, एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, उपनिदेशक सूचना डॉ मुरलीधर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, महंत धर्मदास, महंत अवधेश दास, मैथिलीशरण दास, भरत दास, वैदेही बल्लभ, रामदास, कमल नयन दास, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत सुरेश दास, महंत जयराम दास, महंत बलराम दास, आशुतोष दास सहित आदि संत महंत मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!