आखिरकार टमाटर ने बदला ‘रंग’, लोगों ने ली राहत की सांस, जानें आजकल क्या चल रहा है भाव

मध्य प्रदेश की राजनीति में टमाटर के भाव बता कर महंगाई का उदाहरण देने वाले नेताओं को अब यह भी जान लेना चाहिए कि टमाटर के भाव कम हो गए हैं. बाजार में नए टमाटर की आवक के साथ काफी गिरावट देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं दूसरी सब्जियों के भाव भी पहले से काफी कम हुए हैं.इससे आम उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है. 

कम हुआ टमाटर का भाव

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार भी महंगाई का मुद्दा प्रमुखता से छाया हुआ है. राजनीतिक दलों द्वारा मंच से सब्जियों के भाव बात कर महंगाई से तुलना की जा रही है. गौरतलब है कि पिछले दिनों टमाटर के भाव में रिकॉर्ड बना लिया था. टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक चुका है. अब मध्य प्रदेश की मंडियों में महाराष्ट्र के येवला, रासल गांव, पीपलगांव का नया टमाटर आ चुका है. इसी के चलते टमाटर के भाव में काफी गिरावट आई है. टमाटर के थोक व्यापारी उत्सव सोलंकी के मुताबिक थोक बाजार में टमाटर 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. सोलंकी ने बताया कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में टमाटर की आवक हो गई है. नया टमाटर बाजार में आने की वजह से भाव में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है.

व्यापारी के मुताबिक आने वाले दिनों में यदि आवक और बढ़ी तो टमाटर के भाव और भी नीचे आ सकते हैं. सब्जी व्यापारी का यह भी कहना है की दूसरी सब्जियों में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है.भिंडी के भाव 10 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं. इसके अलावा खीरा भी नीचे उतर गया है. वर्तमान में सब्जियों के भाव कम होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है.

टमाटर ने कर दिया था परेशान

उज्जैन की सब्जी मंडी में टमाटर खरीदने पहुंची राधाबाई ने बताया कि टमाटर का उपयोग सलाद से लेकर सब्जियों में आवश्यक रूप से होता है. टमाटर के भाव आसमान छूने की वजह से यह आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए थे. थोक बाजार में आई गिरावट की वजह से फुटकर बाजार में भी टमाटर के भाव में थोड़ी कमी आई है. हालांकि अभी फुटकर बाजार में 70 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है, लेकिन धीरे-धीरे यह गिरावट जारी रहने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति पूरा कैरेट नहीं खरीद पाता है, इसलिए लोगों को फुटकर बाजार से ही टमाटर खरीदना पड़ता है.

क्या हैं अन्य सब्जियों के भाव 

सब्जी व्यापारी अजीम खान के मुताबिक बाजार में नया माल आने की वजह से सब्जियों के भाव में गिरावट आ रही है. खीरा आठ रुपये किलो , करेला 15 रुपये किलो, मिर्ची 20 रुपये किलो, धनिया 25 रुपये किलो, लौकी 10 रुपये किलो, नींबू 30 रुपेय किलो, गिलकी 25 रुपये किलो, मेथी 25 रुपये किलो और तुरई 30 रुपये किलो के भाव से बिक रही है. 

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!