अटल बिहारी वाजपेई की आज 5वीं पुण्यतिथि, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ पर जाकर दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर बीजेपी ने कार्यक्रम रखा है, जिसमें पूर्व बीजेपी नेता को याद किया जाएगा. इस मौके पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंच रहे हैं. खास बात ये है कि बीजेपी की तरफ से पहली बार पुण्यतिथि कार्यक्रम में एनडीए के घटक दलों को न्योता दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर अटल समाधि पर पहुंचकर फूल चढ़ाए और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस कार्यक्रम में नजर आईं, उन्होंने भी इस मौके पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. 

पहुंच रहे एनडीए के तमाम नेता 
बीजेपी की तरफ से न्योता मिलने के बाद एनडीए के तमाम बड़े नेता भी इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. एनडीए के घटक दल के नेता जीतन राम मांझी, सुदेश महतो, थंबी दुरई, शिवसेना से राहुल शेवाले, प्रफुल्ल पटेल, अगाथा संगमा, अनुप्रिया पटेल भी इस कार्यक्रम में पहुंचे. इनके अलावा भी कुछ और एनडीए के नेता कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं. 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल सदैव अटल पर कार्यक्रम रखा गया है. इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य भी कार्यक्रम में पहुंचे. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे.

बिहार के सीएम और एनडीए के पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंच रहे हैं, जहां वो उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!