स्वतंत्रता दिवस पर खूबसूरत दिखने के लिए बॅालीवुड की इन हसीनाओं से लें टिप्स

 हर भारतीय के लिए 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस का दिन बेहद खास होता है। 1947 को 15 अगस्त के ही दिन भारत देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस आजादी को पाने के लिए कई वीर जवानों ने अपनी जानें गंवाई थीं। ऐसे में हर साल 15 अगस्त के दिन हम सभी ना सिर्फ आजादी का जश्न मनाते हैं, बल्कि साथ में उन वीरों को याद करते हैं, जो देश को आजादी दिलाने में शहीद हो गए। इस दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

इस दिन कार्यक्रम में पहनने के लिए लोग ट्राई कलर के कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी खूबसूरत दिखने और देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए लोग नारंगी, सफेद, हरे रंगों के कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वो स्वतंत्रता दिवस पर कैसे कपड़े पहनें तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। 

अदिति राव हैदरी

अदिति अपने रॉयल लुक की वजह से काफी पहचानी जाती हैं। उनका अंदाज काफी अलग और खूबसूरत होता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन आप अदिति राव हैदरी की तरह हरे रंग का सिल्क का प्लाजो कुर्ता पहन सकती हैं। 

आलिया भट्ट

अगर आप अपने दोस्तों के साथ तिरंगे के रंगों की ट्यूनिंग करना चाहते हैं तो इस तरह का केसरिया रंग का सूट आपके लिए परफेक्ट है। आपको ऐसा सूट आसानी से बाजार में मिल जाएगा।

Independence Day 2023 Outfit Ideas: Traditional Dress for 15 August Celebration Actress Sara To Aditi Rao Look

सारा अली खान

ट्राई कलर का ऐसा  सूट स्वतंत्रता दिवस के लिए सबसे सही विकल्प है। केसरिया रंग के दुपट्टे के साथ, व्हाइट कुर्ता और हरे रंग की पायजामी के साथ आप अपना अलग अंदाज दिखा सकती हैं।विज्ञापन

Independence Day 2023 Outfit Ideas: Traditional Dress for 15 August Celebration Actress Sara To Aditi Rao Look

जान्हवी कपूर

आप ऐसा व्हाइट रंग का चिकनकारी वाला सूट पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ ट्राई कलर की चूड़ियां जरूर पहनें। 

Independence Day 2023 Outfit Ideas: Traditional Dress for 15 August Celebration Actress Sara To Aditi Rao Look

शिल्पा शेट्टी

स्वतंत्रता दिवस के लिए इस तरह की सिल्क की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ कानों में झुमके जरूर पहनें।

Independence Day 2023 Outfit Ideas: Traditional Dress for 15 August Celebration Actress Sara To Aditi Rao Look

हिना खान

अगर इंडो वेस्टर्न पहनने का सोच रही हैं व्हाइट टॉप और लांग स्कर्ट एक बेहतर विकल्प है। आप व्हाइट रंग की टॉप के साथ ऑक्सीडाइड ज्वेलरी पहन सकती हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!