महाकुंभ 2025 की तैयारी में लगा प्रशासन, 5,000 विशेष आवास के लिए निजी फर्म के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी के संगम तट पर लगने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. फिलहाल यह महाकुंभ साल 2025 में लगने वाला है. प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को एक बैठक कर जरूरी चर्चा की है. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान लगभग 5,000 विशेष आवास की व्यवस्था के लिए एक निजी फर्म के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बनाए जाने वाले इन आवासों में होमस्टे, बिस्तर और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही राज्य भर के प्रमुख शहरों और प्रमुख स्थानों पर पेइंग गेस्ट इकाइयां बनाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि पर्यटन निदेशालय ने शुक्रवार को लुज़र्न वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (ओजीए) के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.

पर्यटकों को मिलेगी सुविधा 

 उन्होंने कहा कि यह एमओयू उत्तर प्रदेश में पर्यटन और पर्यटक सुविधाओं को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा ने कहा कि ओजीए के साथ अपनी विशेषज्ञता को जोड़कर, हम निश्चित रूप से आवास विकल्पों की एक विविध श्रृंखला तैयार करेंगे जो हमारे राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता को दर्शाते हैं.

पांच साल का है समझौता 

इसके साथ ही पर्यटन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह एमओयू पांच साल का है, जिस दौरान विभिन्न प्रकार के आवास स्थापित किए जाएंगे. यह उनके सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करेगा. अधिकारी ने आगे कहा कि ‘महाकुंभ मेले 2025 के दौरान आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज और इसके आसपास के इलाकों में लगभग 5,000 आवासों की व्यवस्था करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!