उत्तर प्रदेश में 70 रुपये किलो मिलेगा टमाटर, नेपाल से आयात कर सस्ते रेट पर बेचेगा एनसीसीएफ

उत्तर प्रदेश के लोगों लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सहकारी संस्था एनसीसीएफ जल्द ही यूपी में सस्ती दर टमाटर बेचेगी। सहकारी संस्था एनसीसीएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल से आयातित लगभग 10 टन टमाटर अभी रास्ते में है जो यूपी में 70 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा।

राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) 11 जुलाई से घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रही है। अब तक एनसीसीएफ ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 9,38,862 किलो टमाटर बेचे हैं।

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक अनीस जोसफ चंद्रा ने बतया कि यह आयात व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है। लगभग 10 टन टमाटर पारगमन के रास्ते में हैं। एनसीसीएफ इस सप्ताहांत के दौरान उत्तर प्रदेश में आयातित टमाटर रियायती दर पर बेचेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उपलब्धता और कीमत में उतार-चढ़ाव के आधार पर आयात को नियंत्रित किया जाएगा। 

यह पहली बार है कि भारत उच्च खुदरा कीमतों के कारण टमाटर का आयात कर रहा है। भारी बारिश के कारण आपूर्ति में व्यवधान के बीच शुक्रवार को टमाटर का भाव 242 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। एनसीसीएफ लगभग एक महीने से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रियायती दरों पर टमाटर बेच रही है। सस्ते टमाटरों की आपूर्ति पूरी की जा सके इसके लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों से टमाटर खरीदा जा रहा है।

भारत को बड़ी मात्रा में टमाटर निर्यात करना चाहता है नेपाल
नेपाल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत को बड़ी मात्रा में टमाटर निर्यात करना चाहती है, लेकिन इसके लिए उसे बाजार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक आसान पहुंच की आवश्यकता है। कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने बताया कि नेपाल दीर्घकालिक आधार पर भारत को टमाटर जैसी सब्जियां निर्यात करने का इच्छुक है, लेकिन इसके लिए भारत को अपने बाजार तक आसान पहुंच और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करनी होंगी।

आगे उन्होंने कहा कि हालांकि नेपाल ने भारत को टमाटर का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन यह बड़ी मात्रा में नहीं है। उन्होंने कहा कि टमाटर के बड़े पैमाने पर निर्यात की व्यवस्था अभी की जानी बाकी है। नेपाली टमाटरों के लिए भारत एक अच्छा बाजार है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!