राज्यसभा सभापति से जब खरगे ने कहा….जल्दी माइक बंद मत करो साहब

नई दिल्ली । मॉनसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाथ जोड़ लिए। दरअसल, सभापति धनखड़ को पद पर शुक्रवार को एक साल हुए हैं। सदन के नेता ने बधाई दी तब खरगे ने कहा कि कहते तब हम सभी मिलकर दो शब्द कह सकते थे लेकिन ये लोग बगैर बात किए वन-वे काम करते हैं। इसके बाद खरगे ने हाथ जोड़कर कहा, आपसे विनती है जल्दी माइक बंद मत करो साहब। यह देख सभापति भी हंस पड़े और उन्होंने हाथ जोड़ लिए।
इसके बाद खरगे ने लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड करने मुद्दा राज्यसभा में उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को अंतिम दिन है, और इतने लोगों को सदन से सस्पेंड किया गया और प्रिविलेज कमेटी को रेफर किया गया। 6 लोगों को किया गया। वहां पर अधीर रंजन चौधरी जो विपक्ष के नेता हैं, उन्हें भी सस्पेंड किया गया।
जैसे ही कांग्रेस नेता खरगे ने अधीर को सस्पेंड किए जाने का मुद्दा उठाया, तब सत्तापक्ष के सदस्य आपत्ति जताने लगे। खरगे ने कहा कि अरे, संविधान में दोनों हाउस है। एक हाउस नहीं है। सभापति ने सत्तापक्ष के सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद धनखड़ ने सदस्यों से आग्रह कर कहा कि प्लीज विपक्ष के नेता को ध्यान से सुनिए। एक बढ़िया उदाहरण सेट कीजिए। सभापति ने हल्के मूड में खरगे से कहा कि सर, मुझे गाइड कीजिए जिससे सब कामकाज ठीक से चले।
सभापति ने कहा कि सर, ये दूसरे सदन का मामला है। खरग ने जवाब दिया कि सर, मैं भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति से अपील कर रहा हूं। आपको लोकतंत्र का संरक्षण करना है। सस्पेंड नहीं करना चाहिए क्योंकि वह कई कमेटी में हैं। यह अच्छी बात नहीं है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!