दिग्विजय सिंह का शिवराज सरकार पर हमला, कहा- सीएम निवास में बना हुआ है ट्रांसफर-पोस्टिंग का मेन्यू कार्ड

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में  50 फीसदी कमीशन की सरकार चल रही है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में खुलेआम लूट मची हुई है.कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री निवास से फोन जाता है कि कौन सी पोस्टिंग चाहिए बताओ. कमाऊ  पोस्टिंग के लिये मेन्यू कार्ड लगा हुआ है.उन्होंने कहा कि इतना भ्रष्टाचार हमने अपने जीवनकाल में नहीं देखा.

दिग्विजय सिंह के आरोप

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पटवारी से लेकर कमिश्नर और भोपाल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट मची हुई है. कलेक्टरों से पोस्टिंग का पैसा लिया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री निवास से फोन कर पूछा जाता है कि बताओ कौन सी पोस्टिंग चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री निवास में अधिकारियों की पोस्टिंग का मेन्यू कार्ड बना हुआ है.

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उन्होंने इतना भ्रष्टाचार अपने जीवन काल में नहीं देखा. उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी कलेक्टर या प्रशासनिक अधिकारी यह आरोप नहीं लगा सकता कि दिग्विजय सिंह कलेक्टर, एसपी या किसी बड़े अधिकारी से पोस्टिंग के नाम पर एक भी पैसा लिया हो.

भ्रष्टाचार पर बीजेपी और कांग्रेस में रार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर प्रदेश में पोस्टरबाजी भी जमकर हुई है. प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘मोस्ट वांटेड करप्शन नाथ’ लिखे हुए पोस्टर लगाए गए थे. हालांकि यह पोस्टर किसने लगवाए, यह बता नहीं चल पाया. लेकिन इसने राजधानी का माहौल गरमा दिया.इसके जवाब में कांग्रेस भी पोस्टर लेकर आई थी. भोपाल में एक कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से लगाए गए पोस्टर में QR कोड के साथ शिवराज सरकार को 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार बताया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!