आज हॉकी में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी तीन बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले राउंड रॉबिन लीग के अंतिम मैच में आत्ममुग्धता से बचना होगा। जहां तक टूर्नामेंट में अभी तक दोनों टीमों के प्रदर्शन का सवाल है तो भारत अपने चार मैचों में अजेय रहा है, जबकि पाकिस्तान केवल एक जीत दर्ज कर पाया है।

उसने दो मैच ड्रॉ कराए, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद इस महत्वपूर्ण मैच के परिणाम पर टिकी है। पाकिस्तान की कोशिश हार से बचने की होगी, टीम ड्रॉ का लक्ष्य लेकर चल सकती है। ड्रॉ पर भी पाकिस्तानी टीम की सेमीफाइल में पहुंचने की उम्मीदें दूसरे टीमों के नतीजों पर टिकी होंगी।

एक साल बाद भिड़ंत

पाकिस्तान भी भारत की तरह तीन बार का चैंपियन है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत पिछले साल 23 मई को जकार्ता में एशिया कप में हुई थी। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। पिछले 14 मुकाबलों में भारतीय टीम पाकिस्तान से नहीं हारी है। इस दौरान उसने 12 जीत दर्ज की हैं और दो मैच ड्रॉ खेले हैं।

अगर पाकिस्तान इस मैच में जीत दर्ज करता है तो वह अंतिम चार में पहुंच जाएगा, लेकिन हारने पर उसका भाग्य चीन और जापान के मैच के परिणाम पर टिका रहेगा। यदि पाकिस्तान हार जाता है तो फिर उसे चीन की जापान पर जीत के लिए दुआ करनी होगी। यदि जापान जीत हासिल करता है तो फिर जीत का अंतर कम होना चाहिए। पाकिस्तान इसके अलावा यह भी चाहेगा कि मलयेशिया की टीम दक्षिण कोरिया पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करे।

भारत दस अंक के साथ शीर्ष पर

भारत तीन जीत और एक ड्रॉ से 10 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है। उसके बाद मलयेशिया (9 अंक), दक्षिण कोरिया (5), पाकिस्तान (5), जापान (2) और चीन (1) का नंबर आता है। भारत और पाकिस्तान ने भले ही यह टूर्नामेंट तीन-तीन बार जीता है, लेकिन वर्तमान रैंकिंग और फॉर्म को देखते हुए भारत बुधवार को जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। हालांकि, जब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो तो रैंकिंग खास मायने नहीं रखती। जो भी टीम दबाव का अच्छी तरह से सामना करेगी, उसकी जीत की संभावना अधिक होगी।

भारत को डिफेंस पर देना होगा ध्यान

हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अभी तक आक्रामक हॉकी खेली है और उसने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के स्ट्राइक रेट में सुधार किया है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारतीय टीम को अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत करना होगा। भारत और पाकिस्तान को लगातार मैच खेलने के बाद एक दिन का विश्राम मिला है जिससे निश्चित तौर पर दोनों टीमों को मदद मिलेगी।

पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में चीन को 2-1 के करीबी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। टीम को हालांकि मौकों को भुनाना होगा। इसके अलावा उसके युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम को दर्शकों से मिलने वाले अपार समर्थन के दबाव में आने से बचना होगा।

सेमीफाइनल में फिर हो सकती है भिड़ंत

भारत इस मैच में जीत दर्ज करके शीर्ष स्थान बरकरार रखना चाहेगा। इसकी भी पूरी संभावना है कि सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान फिर से आमने-सामने हों क्योंकि चोटी पर रहने वाली टीम चौथे नंबर की टीम से भिड़ेगी। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे स्थान की टीम से सेमीफाइनल खेलेगी।

भारत का टूर्नामेंट में अब तक का सफर

पहले मैच में चीन को 7-2 से हराया
जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला
मलयेशिया को एकतरफा अंदाज में 5-0 से रौंदा
गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया

पाकिस्तान का टूर्नामेंट में अब तक का सफर

मलयेशिया के हाथों 1-3 से हार मिली
दक्षिण कोरिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला
जापान के साथ 3-3 से बराबरी पर रहे
चीन को पिछले मैच में 2-1 से हराया

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!