मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त करेंगे ट्रांसफर

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मऊगंज में लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दिन लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त बहनों के खातों में डालेंगे। इस कार्यक्रम को गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने में सभी अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण व सम्मान की रक्षा की योजना है। इस योजना से प्राप्त होने वाली एक हजार रुपए की राशि महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति में सहायक हो रही है।
उन्होंने उन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत कर इस योजना की पात्र महिलाओं का पंजीयन करते हुए उनके बैंक खातों का आधार से लिंक कराने व डीबीटी कराया जिससे सभी महिलाओं के खातों में उक्त राशि आ सकी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का द्वितीय चरण में पंजीयन किया जा रहा है। इसमें जो भी दिक्कतें आ रही हों उसका स्थानीय स्तर से निराकरण करें तथा शासन स्तर से समस्या के निराकरण के लिए वह स्वयं प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम किश्त की राशि जिन हितग्राहियों के खातों में किन्ही कारणों से नहीं पहुंची है उस समस्या का भी निराकरण तत्काल कराएं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!