नूंह हिंसा पर क्या बोल गए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? ज्ञानवापी को लेकर भी दिया ये बयान

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नूंह मामले पर बयान दिया है. साथ ही बागेश्वर धाम सरकार ने अपनी लंदन की यात्रा का भी जिक्र किया है. लंदन में हुए कथा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में बहुत आनंद आया, बहुत अच्छे लोग हैं. वहां भी सनातन का कार्य करके आ रहा हूं.

नूंह हिंसा पर दिया ये बड़ा बयान

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नूंह हिंसा मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि नूंह में जो हुआ वो राक्षसी कृत्य है. बता दें कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नूंह की स्थिति पर बैठक की है. सीएम ने नूंह में हिंसा की ताजा स्थिति पर जानकारी दी है. सीएम खट्टर ने बताया कि अभी तक मामले में 44 एफआईआर दर्ज की गई है और कुल 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा कुल 5 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें से दो पुलिस के जवान और तीन सिविलियन शामिल हैं. सीएम ने लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा.

कैसे हुई हिंसा की शुरुआत?

दरअसल, नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान अचानक कुछ युवकों की भीड़ आई और उन्होंने यात्रा को रोकने की कोशिश करते हुए कुछ कारों में आग लगा दी. जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पलटवार करते हुए उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया. दोनों तरफ से पथराव के बाद जबरदस्त बवाल मचा. एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए गए. इस पथराव में जहां कई लोग घायल हो गए वहीं 2 होमगार्डस के जवानों की मौत भी हो गई.

ज्ञानवापी को लेकर क्या बोले बागेश्वर धाम सरकार

धीरेंद्र शास्त्री ने ज्ञानवापी पर भी बयान दिया है. उन्होंने ज्ञानवापी पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी का तो नाम ही बताता है कि वो ज्ञान का कुंआ है. कुरान मैंने पढ़ी नहीं लेकिन कहीं उसमें ज्ञानवापी का ज़िक्र हो तो बताइए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!