चाय बनाने में देरी हुई तो पति को आया गुस्सा, गला दबाकर पत्नी की हत्या

ग्वालियर में एक पत्नी की उसके ही पति ने गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या का कारण चाय बनाने में देरी होना बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि पहले दोनों में चाय की बात को लेकर झगड़ा हुआ तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी झगड़े में उसने पत्नी का गला दबा दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया, पुलिस भी गले पर निशान होने की बात कह रही है, पुलिस का कहना है कि झगड़े की असली वजह जांच के बाद ही सामने आ पायेगी , फ़िलहाल आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

ग्वालियर के विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के थाटीपुर गाँव में रहने वाली 22 साल की साधना रजक नामक विवाहिता की आज मंगलवार को उसके पति मोहित रजक ने गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या के पीछे की वजह जो सामने आई है वो चौकाने वाली है, कहा जा रहा है कि पति पत्नी के बीच चाय को लेकर झगडा शुरू हुआ, पत्नी साधना ने चाय बनाने में देर कर दी तो पति मोहित ने उसे पीटना शुरू किया और उसका गला दबा दिया।

गला दबाते ही साधना जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई, ससुरालियों ने साधना के मायका पक्ष को सूचना दी और मौत को संदिग्ध बताते रहे, पुलिस को भी सूचना दी गई, विश्व विद्यालय टी आई मनीष धाकड़ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया और जब शव की जाँच की गई तो मृतका के गले पर कसने के निशान स्पष्ट दिखाई दिए उसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मोहित ने पत्नी का गुस्से में गला दबाना स्वीकार कर लिया।

चन्दूपुरा थाना महाराजपुरा निवासी परिजनों ने बताया कि 2021 में उन्होंने साधना की शादी थाटीपुर गाँव निवासी मोहित रजक से की थी वो लाउंड्री का काम करता है, शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन अभी एक डेढ़ साल से दोनों के बीच झगडे होते थे, अब उसने हत्या की है या नहीं ये पोस्ट मार्टम में सामने आएगा, हम तो इंसाफ चाहते हैं।

उधर टी आई मनीष धाकड़ का कहना है कि आरोपी पति कई कहानियां सुना रहा है , हालाँकि गले पर निशान के बाद उसने जुर्म कुबूल किया है लेकिन हत्या की असली वजह क्या है ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा, अभी शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, अभी परिजन बोलने की स्थिति में नहीं है , आरोपी पति मोहित को हिरासत में ले लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!