पाकिस्तान में राजनीतिक दल के सम्मेलन में आत्मघाती विस्फोट; 40 से ज्यादा लोगों की मौत, 200 घायल

अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक अशांत आदिवासी जिले में रविवार को भयानक बम विस्फोट को अंजाम दिया गया। हमला एक कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल की बैठक को निशाना बनाकर किया गया। इस दौरान कम से कम 40 लोग मारे गए और 200 से अधिक अन्य घायल हो गए। विस्फोट बाजौर आदिवासी जिले की राजधानी खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हुआ।

स्थानीय टेलीविजन चैनल की फुटेज में विस्फोट के बाद घबराए लोग घटनास्थल पर दिखाई दे रहे थे। घायलों को अस्पतालों में ले जाने के लिए घटनास्थल पर एम्बुलेंस आती हुई भी दिखाई दीं। विस्फोट के समय 500 से अधिक लोग सम्मेलन स्थल पर मौजूद थे। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान से घटना की जांच करने की मांग की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने की अपील भी की है। फजल ने कहा कि जेयूआई कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखनी चाहिए। इसके साथ ही संघीय और प्रांतीय सरकारें घायलों को उचित इलाज मुहैया कराएं।

मुख्यमंत्री आजम खान ने विस्फोट की निंदा की है और जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। वे जेयूआईएफ के केंद्रीय सदस्य भी हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकतर लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि यह एक आत्मघाती विस्फोट था। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। जेयूआई-एफ नेता हाफिज हमदुल्ला ने कहा कि मैं विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं और इसके पीछे के लोगों से कहना चाहता हूं कि यह जिहाद नहीं, बल्कि आतंकवाद है। यह मानवता पर हमला है।

प्रांत के कार्यवाहक सूचना मंत्री जमाल फिरोज शाह ने कहा कि पेशावर और दीर जिले के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। इससे पहले 30 जनवरी को पाकिस्तान तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

कराची में दो फैक्टरियों की छत गिरी, 14 घायल
इस बीच सिंध प्रांत के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 लोग घायल हो गए। पहले हादसे में 11 श्रमिक घायल हो गए, जब कराची शहर के कोरंगी औद्योगिक इलाके में दो मंजिला कपड़े की फैक्टरी की छत गिर गई। इसके कुछ घंटों बाद शहर के लांधी निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र में एक छोटी फैक्टरी की छत गिर गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!