दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश! यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों के लिए चेतावनी

देशभर में एक बार फिर भारी बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. राजधानी दिल्ली में बुधवार (26 जुलाई) की सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी. वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मंगलवार को बादल फटने के बाद दो पुल बह गए और कई स्थानों पर सड़कें टूट गई, जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा आईएमडी ने पूर्वी मध्य भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (26 जुलाई) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है.  इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में भी बुधवार को भारी बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम भारत, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में 29 जुलाई तक भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है. 

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में 26 जुलाई को भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. राज्य में पिछले करीब एक हफ्ते से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में अगले 36 घंटे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बादल फटा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मंगलवार सुबह बादल फटने से क्षेत्र के कुछ मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा और इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. अधिकारियों ने बताया कि दो पुल बह गए हैं और भुंतर-गड़सा सड़क कई स्थानों पर टूट गई है. स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने 26 और 27 जुलाई को 12 में से आठ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!