मणिपुर हिंसा को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने किया बस्तर बंद

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सोमवार को नगर बंद का आव्हान किया था, जिसे लेकर व्यापारियों से लेकर आमजनों अपनी दुकानें बंद रखते हुए इसका समर्थन दिया है। प्रकाश ठाकुर संभागीय अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज ने बताया कि आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और शारीरिक हिंसा की खिलाफत करते हुए आदिवासी समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा। लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई न होने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। वहां महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला प्रभाग अध्यक्ष रुक्मणी कर्मा ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की है, वही इस बंद के साथ ही आदिवासी समाज ने आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि नगर बंद से दो दिन पहले भी आदिवासी समाज के द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर आरोपियों को सजा दिलाने पैदल नयापारा से होते हुए सिरहासार चौक स्थित अमर जवान में जाकर कैंडल जलाकर अपनी मांग रखी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस की जीत

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई है. इस बार के लोकसभा चुनाव में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!