देश का पहला ग्रामीण विश्वविद्यालय नानाजी देशमुख ने चित्रकूट में खोला था

मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित होने जा रहे पद्म विभूषण राष्ट्र ऋषि चंडिका दास अमृतराव देशमुख का जिले के पवित्र तीर्थस्थल चित्रकूट से गहरा नाता था।  वर्ष 1980 में 60 वर्ष की उम्र में सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद नानाजी पहली बार 1989 में चित्रकूट आए और फिर यहीं के होकर रह गए।

उन्होंने पं.दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में स्थापित दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआई) के तहत संचालित विभिन्न प्रकल्पों की स्थापना, विकास और विस्तार ही उनका एक ध्येय रहा।  कृषि, कुटीर उद्योग, ग्रामीण शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर उनका विशेष ध्यान रहा। नानाजी ने चित्रकूट में ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की। यह भारत का पहला ग्रामीण विश्वविद्यालय है। 

वे इसके पहले कुलाधिपति थे। 1999 में एनडीए सरकार ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। 26 जनवरी 2005 में आत्मनिर्भरता के लिए अभियान की चित्रकूट परियोजना का शुभारंभ किया। 5 वर्ष में कम से कम 500 गांवों  को आत्म निर्भर बनाने के संकल्प के साथ नानाजी ने गांव-गांव में ग्राम्य शिल्पियों की एक बड़ी जमीनी टीम तैयार की।

95 वर्ष की उम्र में नानाजी देशमुख ने 27 फरवरी 2011 को चित्रकूट स्थित अपने आवास सियाराम कुटीर में अंतिम सांस ली। वो ऐसी विभूति थे, जिन्होंने वर्ष 1997 में मरणोपरांत अपनी देह मेडिकल के शोध कार्य के लिए वसीयतनामा के माध्यम से दान कर दी थी। उनकी पार्थिव देह आज भी ससम्मान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में सुरक्षित है।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!