तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगने में लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ने तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में नायब तहसीलदार पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। पंकज के साथ उसके 2 साथी वसीम और निर्मल हार्डिया को भी पकड़ा है।

डीसीपी (लोकायुक्त) प्रवीण सिंह बघेल के मुताबिक, नायब तहसीलदार पंकज यादव धार जिले के अमझेरा में पदस्थ है। इंदौर के आशीष सोनी ने अपनी दादी के निधन के बाद अमझेरा स्थित जमीन का नामांतरण करवाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन पेश किया था। नायब तहसीलदार यादव ने पहले सोनी को परेशान किया। बाद में नामांतरण के लिए अपने एवजी वसीम के माध्यम से तीन लाख रुपये की मांग की। आशीष ने परेशान होकर तीन लाख रुपए देने की हां तो कर दी, लेकिन लोकायुक्त एसपी एसएस सराफ को भी शिकायत कर दी। 

शनिवार को नायब तहसीलदार ने सोनी से कहा कि रुपये उसके परिचित निर्मल हार्डिया को दे दे, वह नामांतरण की प्रक्रिया शुरू कर देगा। सोनी ने लोकायुक्त पुलिस को निर्मल के बारे में बताया और रुपये लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया। शनिवार शाम जैसे ही निर्मल ने बयाना पेटे 50 हजार रुपये लिए, सादे कपड़ों में खड़े लोकायुक्त जवानों ने निर्मल को रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 भ्रनिअ और 120-बी IPC का प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    75 घंटे में जलकर खाक हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा दूसरा ट्रायल

    धार। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे तक पूरा हुआ।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!