दवा-चिकित्सा उपकरणों की बिक्री-उत्पादन का ऑनलाइन मिलेगा लाइसेंस, विभाग ने तैयार की डिजिटल प्रणाली

नकली और खराब गुणवत्ता वाली दवाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एक ऐसी डिजिटल नियामक प्रणाली बनाई है, जिसके जरिये दवा, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा उपकरणों को बिक्री व उत्पादन का ऑनलाइन लाइसेंस मिलेगा।

इसका एक लाभ यह होगा कि निजी कंपनियों को समय पर सभी सरकारी अनुमति मिल जाएगी। साथ ही, प्रत्येक राज्य की गतिविधियों पर केंद्र की निगरानी रहेगी। इसके अलावा, भारत में कौन सी और कितनी दवाओं की खपत किस क्षेत्र में हो रही है, इसका पूरा डाटा भी तैयार होगा। यही वजह है कि इस डिजिटल प्रणाली से राज्यों के अलावा देश के शीर्ष अनुसंधान केंद्रों को भी जोड़ा जाएगा, जिनमें से एक नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) है। केंद्र सरकार का यह फैसला करीब पांच महीने पहले हैदराबाद में हुए चिंतन शिविर में राज्य सरकारों के साथ लिया गया, जिस पर अब केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने डिजिटल नियामक प्रणाली बनाई है।

एक ही लॉगइन आईडी
राष्ट्रीय सूचना केंद्र की मदद से सीडीएससीओ ने ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया है। यह एक सिंगल विंडो तर्ज पर काम करेगा। यानी एक ही लॉगइन आईडी के जरिये लाइसेंस से लेकर अन्य सभी तरह के कार्य संभव हो पाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी।

निगरानी रखना होगा आसान
देश के औषधि नियंत्रक डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी ने पत्र में लिखा है कि दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की गुणवत्ता को देखते हुए सरकार डिजिटल नियामक प्रणाली विकसित करने जा रही है। इसके जरिये सभी राज्य एक प्लेटफॉर्म पर होंगे, जहां उत्पादन, आपूर्ति, पैकेजिंग और निगरानी पर काम किया जा सकेगा। इसी मंच पर भारतीय बाजार में बिकने वाली दवाओं का पूरा डाटा उपलब्ध होगा। इस मंच के जरिये खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की निगरानी रखना आसान होगा। इनकी जांच, बाजार में स्टॉक और लोगों को चेतावनी सभी इस मंच के जरिये आसान होंगी।

प्रेग्नेंसी टेस्ट जैसी आसान होगी सिकल सेल की पहचान
प्रेगनेंसी टेस्ट की तरह अब महज 10 मिनट में सिकल सेल रोग की पहचान संभव होगी। महाराष्ट्र की वोक्सटूर बायो कंपनी ने स्वदेशी टेस्ट किट तैयार की है, जिसे नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के परीक्षण में 100 फीसदी असरदार पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, आईसीएमआर की रिपोर्ट के बाद सरकार राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत इस जांच किट को उन ग्रामीण क्षेत्रों तक उपलब्ध कराएगी, जहां सिकल सेल की आशंका सबसे अधिक है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!