जयपुर में लगातार तीन बार आया भूकंप, तेज झटकों से हिला पूरा शहर, सहमे लोग घरों से बाहर आए

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार तड़के आधे घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। इस दौरान कुछ लड़के गली में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिखाई दिए। फिलहाल, भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।बताया गया है कि सुबह 4:09 से 4:25 के बीच भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 और 4.4 के बीच मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।जानकारी के अनुसार, लगातार तीन बार भूकंप के झटके लगे। पहला झटका सुबह 4.09 बजे महसूस किया गया। इसके दूसरा झटका सुबह 4.23 बजे और तीसरा झटका सुबह 4.25 बजे पर आया। सड़कों पर लोग एक दूसरे का हाल चाल भी पूछते दिखे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर दी जानकारी
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि जयपुर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे।

भूकंप के बाद विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी
वहीं, स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर भूकंप आने का वीडियो भी साझा कर रहे हैं। जिसमें भूकंप के कारण कार हिलती दिख रही है। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी।

10 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र
एनसीएस ने बताया कि 3.4 तीव्रता का तीसरा भूकंप सुबह लगभग 4.25 बजे आया। जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस ने ट्वीट किया कि इससे पहले 3.1 तीव्रता का भूकंप सुबह 4.22 बजे आया, जिसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था।  पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!