18 लाख लाडली बहनों को मिलेगा फायदा, आवेदन प्रक्रिया में मिलेगी ये बड़ी छूट, कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

अब 21 साल या इससे ऊपर की महिलाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना होंगी. मतलब एक जनवरी 2023 को जो भी महिला 21 साल की हो चुकी होगी, उसे सितंबर माह से लाड़ली बहना योजना में एक हजार रुपए मिलने लगेंगे. मंगलवार (18 जुलाई) को शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को फाइनल अप्रूवल दे दिया. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का असली मकसद प्रदेश की आधी आबादी को साधना है, जो अगले विधानसभा चुनाव में निर्णायक साबित होंगी.
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्रता की न्यूनतम उम्र 21 साल करने से 18 लाख बहनों को फायदा मिलेगा. इससे वित्तीय वर्ष में सरकारी खजाने में 1 हजार 260 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा.कैबिनेट ने इस योजना के प्रावधानों में संशोधन कर दिया है. फिलहाल अधिकतम आयु की सीमा 60 वर्ष बनी रहेगी.

‘पहले 21 साल तक वाला मसला देखना है’
कैबिनेट में कुछ मंत्रियों ने सुझाव दिया कि लाडली बहना की न्यूनतम उम्र कम करके 21 कर रहे हैं तो बुजुर्ग महिलाओं की अधिकतम आयु की पात्रता को 60 वर्ष से बढ़ाना चाहिए, लेकिन सीएम चौहान ने कहा कि पहले 21 साल तक वाला मसला देखना है. कैबिनेट ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिनके परिवार के सदस्यों के नाम पर ट्रैक्टर हैं. अब वे महिलाएं भी योजना की पात्र होंगी. इन दोनों संशोधनों के बाद नई महिला हितग्राहियों की संभावित संख्या लगभग 18 लाख हो जाएगी.

महिला मतदाताओं की संख्या तकरीबन 2 करोड़
योजना में कुल पात्र महिलाओं की संख्या एक करोड़ चालीस लाख से अधिक हो जाएगी. प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या तकरीबन 2 करोड़ 60 लाख है और यह योजना उनमें से आधी से ज्यादा को उन्हें कैश बेनिफिट दे रही है. गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना में नामांकन का दूसरा चरण 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. 21 साल व उससे अधिक उम्र की महिलाओं के फार्म इस दिन से भरे जाएंगे. इसके साथ ही जिन महिलाओं ने पहले चरण के दौरान योजना के फार्म नहीं भरे थे या किसी कारणवश उनका फार्म रिजेक्ट हो गया, वे भी अब नए सिरे से आवेदन कर सकती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!