विपक्षी दलों की बैठक से पहले बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बताया अस्थिर पीएम उम्मीदवार

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें शरद पवार समेत तमाम बड़े विपक्षी नेता शामिल हो रहे हैं. इस बैठक से पहले पूरा बेंगलुरु पोस्टरों से पट गया, जिसमें विपक्ष को एकजुट बताया गया है. हालांकि इन्हीं पोस्टरों के बीच देर रात कुछ ऐसे पोस्टर भी लगा दिए गए, जिनमें नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही विपक्षी एकता की पहल की थी, जिसके बाद देर रात लगे पोस्टरों में उन्हें एक अस्थिर पीएम उम्मीदवार बताया गया. ऐसी ही कई और बड़े पोस्टर भी बेंगलुरु में लगे दिखे. सुल्तानगंज ब्रिज की भी तस्वीर
नीतीश कुमार को अस्थिर पीएम उम्मीदवार बताने के अलावा एक और पोस्टर लगा देखा गया, जिसमें सुल्तानगंज के पुल की तस्वीर लगी थी. ये पुल कुछ ही दिन पहले टूटकर नदी में गिर गया था. पोस्टर में पहले नीतीश कुमार का स्वागत किया गया है और उसके बाद लिखा गया है कि बिहार को नीतीश कुमार ने उजड़ने का गिफ्ट दिया है. पोस्टर में घटना की तारीख का भी जिक्र किया गया है. पोस्टर में उनके इस्तीफे की भी बात कही गई है.

पोस्टर लगाने वाले की तलाश जारी
विपक्षी एकता के पोस्टरों के बीच नीतीश कुमार की आलोचना वाले पोस्टर लगाने वालों की तलाश शुरू हो चुकी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. सवाल ये भी उठ रहा है कि रातोंरात कैसे ये बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए गए. फिलहाल पुलिस ने सुबह-सुबह ऐसे सभी पोस्टरों को निकाल दिया है. बाकी जगहों पर भी देखा जा रहा है कि कहीं ऐसे पोस्टर न लगे हों.

बता दें कि बेंगलुरु में तमाम बड़े विपक्षी नेता जुटे हैं, जिसके बाद आज बैठक का अहम और दूसरा दिन है. बेंगलुरु में इस बैठक को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, पूरे शहर में तमाम बड़े विपक्षी नेताओं के पोस्टर लगे हैं. जिनमें विपक्षी एकता की बात कही गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!