डेड बॉडी तैरती देख नदी में कूदे, निकालने के प्रयास में गई टीआई राजाराम वास्कले की जान

देवास के TI के परिवार को मिलेगी 1 करोड़ रु. की सम्मान निधि, डूबने से हुई थी मौत

मध्य प्रदेश के देवास में एक थ्री स्टार ऑफिसर की जामनेर नदी के स्टॉप डेम पर डूबने से मौत हो गई. टीआई एक डेड बॉडी को निकालने के लिए नदी में कूद गए थे. उन्हें उपचार के लिए हरदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हो गई. उज्जैन, देवास सहित कई जिलों में साहसिक कार्यों के लिए निरीक्षक राजाराम वास्कले को कई पुरस्कार मिल चुके थे. वर्तमान में उनकी पोस्टिंग देवास जिले के नेमावर थाने में थी.

जानकारी के मुताबिक निरीक्षक राजाराम वास्कले को तैरना अच्छी तरह आता था. उन्हें सूचना मिली थी कि जामनेर नदी के स्टॉप डेम में एक डेड बॉडी तैर रही है. इसकी सूचना मिलने के बाद भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने डेड बॉडी को निकालने के लिए खुद छलांग लगा दी. इसके बाद भी नदी में फंस गए. 

उन्हें निकालने के लिए ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत की मगर काफी देर तक वे नदी में फंसे रहे. इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई. उन्हें उपचार के लिए हरदा के अस्पताल ले जाया गया जहां, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. राजाराम वास्कले को एक दो नहीं बल्कि कई पुरस्कार पुलिस महकमे की ओर से मिल चुके हैं. 

कृषि मंत्री ने बंधाई ढांढस
इस घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हौसला बंधाया है. कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि निरीक्षक राजाराम वास्कले ने कर्तव्य परायणता के चलते अपने प्राणों की आहुति दे दी. उनका यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा. 

कृषि मंत्री कमल पटेल, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने हरदा अस्पताल पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए।

सांसद के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर
उज्जैन में राजाराम रास्कल उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे. उस समय उनकी पदस्थी महाकाल थाने में थी. चार वर्ष पहले लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग चुकी थी. उस समय उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय से महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी.

डॉ मालवीय के अशोभनीय व्यवहार के चलते वास्कले ने महाकाल थाने में उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित महाकालेश्वर मंदिर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया था. उस समय प्रदेश में और केंद्र में बीजेपी की सरकार थी. इसके बाद उपनिरीक्षक राजाराम वास्कले का नाम प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में छा गए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    मनपसंद रिश्ता न करने पर कातिल बनी ‘पापा की परी’, शूटरों से करवा दी पिता की हत्या, मां ने भी दिया साथ, सनसनीखेज हत्याकांड से उठा पर्दा

     देवास। मध्य प्रदेश में देवास के कन्नौद में पिछले दिनों हुई मोटर वाइंडिंग दुकान संचालक के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मृतक की हत्या करने वाला कोई ओर नहीं…

    देवास में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स दुकानदार को अपराधियों ने गोलियों से भूना

     मध्य प्रदेश के देवास में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने घर से बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!