बाजार में उछाल, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला-सेंसेक्स भी ऑलटाइम हाई के करीब ओपन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई है और इसमें रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई है. एनएसई का निफ्टी 19612 के नए ऐतिहासिक ऊंचे लेवल पर खुला है. सेंसेक्स में ऑल टाईम हाई के पास कारोबार खुला है

आज किन लेवल पर खुला बाजार

आज के कारोबार की शुरुआत जोरदार बढ़त के साथ हुई है और एनएसई का निफ्टी 47.65 अंक यानी 0.24 फीसदी की ऊंचाई के साथ 19,612.15 की रिकॉर्ड तेजी पर खुला है. बीएसई का सेंसेक्स भी 87.28 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 66,148.18 पर ओपन हुआ है. हालांकि रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के बाद निफ्टी 19600 के अहम लेवल से नीचे फिसल गया है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों की चाल

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 7 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. इसके अलावा एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 12 शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है.

सेंसेक्स के शेयरों का क्या है हाल

आज सेंसेक्स ने 66,189.50 के उच्च स्तर को छू लिया था और इसकी तेजी में पावरग्रिड, विप्रो, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईटीसी, टाटा स्टील, नेस्ले, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, मारुति, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है.

सेक्टोरल इंडेक्स की कैसी है तस्वीर

सेक्टोरल इंडेक्स को देखें तो बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है. वहीं बाकी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

कैसी रही मार्केट की प्री-ओपनिंग

आज स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में एनएसई का निफ्टी 56.15 अंक यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 19620.65 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 100.33 अंक यानी 0.15 फीसदी की मजबूती के साथ 66161.23 के लेवल पर बना हुआ था.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!