जैन संत की हत्या के विरोध में 20 जुलाई को भारत बंद 

भोपाल । विगत दिवस कर्नाटक के बेलगाम जिले के चिक्कोड़ी में साधनारत जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके कारण जैन समाज में बड़े पैमाने पर रोष है। शुक्रवार को देशभर के जैन समाज के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। अभी तक हत्यारों को नहीं पकड़ने के कारण, जैन समाज ने कहा है कि 19 जुलाई तक कर्नाटक सरकार ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो 20 जुलाई को जैन समाज भारत बंद करेगी। 
 अंतरराष्ट्रीय जैन महासंघ के आह्वान पर यह बैठक सोशल मीडिया के माध्यम से संपन्न हुई। सभी जैन संगठनों ने सरकार से इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। हत्या के षड्यंत्र में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। जैन साधु और साध्वियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था तथा जैन मंदिर और जैन तीर्थों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। 
 सोशल मीडिया के माध्यम से की गई समूह बैठक में,सभी जगह पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने और ज्ञापन सौंपने के लिए कहा गया है। 19 जुलाई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर, दिगंबर जैन समाज और श्वेतांबर जैन समाज के सभी संगठन भारत बंद का आयोजन करेंगे। एक बार फिर अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उल्लेखनीय देशभर में रोजाना कर्नाटक में जैन आचार्य की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। कर्नाटक की इस घटना से जैन समाज में बहुत रोष है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!