यूएई के राष्ट्रपति ने मोदी को बांधा फ्रेंडशिप बैंड, पीएम बोले हमारे रिश्ते बेहतर हुए

अबू धाबी । फ्रांस के 2 दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के लिए यूएई पहुंचे हैं। यहां उन्हें सेरेमोनियल वेलकम दिया गया। यूएई के राष्ट्रपति भवन कसर अल वतन में उनका स्वागत राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड भी बांधा।
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इसके बाद साझा बयान में पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों के संबंध पहले से काफी बेहतर हुए हैं। हर भारतीय अब यूएई को सच्चे दोस्त की तरह देखता है। पीएम मोदी के दौरे पर भारत और यूएई के बीच एक दूसरे की करेंसी में व्यापार करने पर समझौता भी हुआ है। साथ ही आबु धाबी में आईआईटी दिल्ली का कैंपस भी खोला जाएगा।
2024 की समिट में शामिल होने का किया वादा
 इस दौरान मोदी ने यूएई की सीओपी 28 की अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सार्थक बातचीत की। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात के क्षणों को ट्वीट करके साझा भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, सीओपी 28 के मनोनीत अध्यक्ष डॉ. सुल्तान अल जाबेर के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। हमारी चर्चा सतत विकास को आगे बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित रही। इस दौरान इसमें भारत के योगदान खास तौर से मिशन लाइफ को लेकर हमारे द्वारा किए जा रहे काम पर चर्चा की गई। उन्होंने  2023 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए सुल्तान का आभार जताया। साथ ही कहा कि मैं आपके निमंत्रण के लिए आभारी हूं। मैं हमेशा यहां आने के मौके की तलाश में रहता हूं। मैंने यूएई में सीओपी-28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी ट्वीट कर इसके बारे में बताया। उन्होंने लिखा, डॉ. जाबेर ने प्रधानमंत्री को आगामी सीओपी-28 के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने यूएई की सीओपी-28 की अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत के प्रयासों और पहलों पर भी प्रकाश डाला।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!