‘एक दशक में पूरी तरह बदल गई आलिया भट्ट की जिंदगी

आलिया भट्ट का मानना है कि उन्हें करियर में कामयाबी मिली है, लेकिन साथ ही उनकी जिंदगी में कई बदलाव भी आए हैं। शादी और मां बनने के बाद अब उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए आलिया ने कहा, ‘मैंने इंडस्ट्री में एक दशक पार कर लिया है। इन एक दशक में जिंदगी भी पूरी तरह बदल गई है। एक वक्त था जब मैं नींद, समय, परिवार हर तरह के समझौते करियर के लिए किया करती थी और सिर्फ शूटिंग और काम पर फोकस होता था। अब मेरा एक परिवार है। एक बेटी है और पति है। ‘आलिया ने यह भी कहा कि दस साल में उन्होंने अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस किया। इसका परिणाम यह हुआ कि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाईं। अब वह पूरा वक्त अपनो को भी देना चाहती हैं। हालांकि, इस कड़ी में वह अभिनय से किनारा नहीं करेंगी। आलिया ने कहा, ‘मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैंने इन दस वर्षों में अपने पेरेंट्स, बहन और दोस्तों के साथ पर्याप्त वक्त नहीं बिताया। मैं अब उन्हें भी समय देना चाहती हूं। मैं फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ूंगी, लेकिन मैं काम और जिंदगी में संतुलन बनाने की कोशिश करूंगी। मैंने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। ‘बात फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की करें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!