रोहित शर्मा ने चकनाचूर किया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही। एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रन से रौंदा। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल का जलवा रहा, तो गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने कहर बरपाया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा का इस मुकाबले में हर दांव एकदम फिट बैठा और उन्होंने टेस्ट कैप्टन के तौर पर अपनी पांचवीं जीत का स्वाद चखा। पहले टेस्ट में जीत के साथ ही रोहित ने खास मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन से आगे निकले कप्तान रोहित
दरअसल, यह बात हर किसी को पता है कि बतौर कप्तान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा था। सचिन ने भारतीय टीम की 25 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम को सिर्फ 4 में ही जीत हाथ लगी थी। वहीं, रोहित ने महज 8 मैचों में सचिन को पछाड़ दिया है। बतौर भारतीय कप्तान रोहित के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से ज्यादा जीत दर्ज हो गई है। रोहित कैप्टन के तौर पर चार मैचों में टीम को जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे से भी आगे निकल गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!