नहीं रहे ‘लापतागंज’ के ‘चौरसिया’, दिल का दौरा पड़ने से हुई अरविंद कुमार की मौत

पॉपुलर कॉमेडी शो ‘लापतागंज’ में ‘चौरसिया’ का रोल प्ले कर घर-घर फेमस हुए एक्टर अरविंद कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. जिस समय एक्टर को दिल का दौरा पड़ा उस समय वे शूटिंग लोकेशन पर जा रहे थे. दौरा पड़ने के बाद उन्हें जल्द ही पास के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई. अरविंद कुमार के को-एक्टर रोहिताश्व गौड़ ने एक्टर के निधन की पुष्टि की और कहा कि वह फाइनेंशियल तनावग्रस्त थे. अरविंद की पत्नी ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की पुष्टि की.

रोहिताश्व ने अरविंद के कठिन समय के बारे की बात
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रोहिताश्व गौर ने कहा, “हां, दो दिन पहले उनका निधन हो गया और यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर है. लापतागंज खत्म होने के बाद हम फोन पर बात करते थे. उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई और वह पैसों की वजह से काफी तनाव में थे.” उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद का परिवार गांव में रहता था और उन्हें कभी उनसे बात करने का मौका नहीं मिला. हालांकि, लापतागंज ख़त्म होने के बाद भी वह और अरविंद कॉन्टेक्ट में थे.

दिल का दौरा पड़ने की वजह तनाव हो सकता है
महामारी के दौरान अरविंद के फाइनेंशियल स्ट्रग्ल के बारे में और बात करते हुए रोहिताश्व ने कहा कि ऐसी तनावपूर्ण स्थिति दिल के दौरे का कारण बन सकती है. उन्होंने कहा, “वह मुझसे इस बारे में बात करते थे क्योंकि महामारी के बाद एक्टर्स के लिए चीजें बहुत मुश्किल हो गई थीं और वह भी स्ट्रगल कर रहे थे.ऐसे मुश्किल समय में एक्टर्स की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता. मैं लकी हूं कि मुझे काम मिला. तनाव यही दिल के दौरे का कारण बनता है. उनका परिवार गांव में था इसलिए मैंने कभी उनसे बात नहीं की या उनसे कभी नहीं मिला.”

रोहिताश्व करेंगे दिवंगत एक्टर के परिवार की आर्थिक मदद
रोहिताश्व ने आगे दावा किया कि उन्हें अरविंद कुमार की पत्नी का फोन नंबर मिल गया है.इसलिए, वह और उनके दोस्त किसी भी तरह से दिवंगत एक्टर की पत्नी और बच्चों की फाइनेंशियल हेल्प करने की प्लानिंग कर रहे हैं. रोहिताश्व ने कहा, ”वह प्लानिंग चल रही है.” बता दें कि अरविंद कुमार क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे शो का भी हिस्सा थे.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!