मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज, अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

भोपाल :15वीं विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. आज मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे. माना जा रहा है कि इस बार सप्लीमेंट्री बजट करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा है, जिसमें लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा. उम्मीद है कि अमित शाह के दौरे के बाद शिवराज सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी बजट सत्र अब सहज भाव में चलेगा.
बता दें मप्र विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हुई है. सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा. पहले दिन विपक्ष ने आदिवासी उत्पीडऩ और सतपुड़ा अग्निकांड के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया. स्थिति यह थी स्पीकर गिरीष गौतम के कुर्सी पर बैठने से पहले ही कांग्रेसी नेता कांतिलाल भूरिया ने सीधी के पेशाब कांड पर सवाल पूछना शुरु कर दिया था, इस दौरान वंदे मातरम् गान तक नहीं हो सका था. महज सवा घंटे तक चली सदन की कार्रवाई दो बार 10-10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ी. फिर बाद में हंगामा बढ़ता देख आज तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.

सत्र में महंगाई का दिखा नजारा
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले हरी सब्जियों पर महंगाई का साफतौर पर नजारा देखने को मिला. सत्र के पहले ही दिन रैगांव से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा टमाटर ओर मिर्च की माला पहनकर विधायक पहुंची. विधायक कल्पना वर्मा को देख मंत्री भूपेन्द्र सिंह तंज कसते हुए कहा कि यह मौसमी महंगाई है. कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. सिर्फ मप्र में ही महंगाई नहीं है. वहीं परम्परा अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई. पूर्व विधायक मधुकर हर्षे, रमेश शर्मा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बूथ को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही 30 मार्च को इंदौर के बलेश्वर मंदिर की बावड़ी धंसने से मृत लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!