भाजपा शुरू करेगी ‘विजय संकल्प अभियान’, भोपाल में अमित शाह के साथ पार्टी नेताओं की बैठक में फैसला

मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को भोपाल में भाजपा की अहम बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी में दफ्तर में हुई बैठक में ‘विजय संकल्प अभियान’ शुरू करने का फैसला लिया गया। बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पार्टी की राज्य इकाई के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ व्यापक चर्चा हुई। चुनाव से पहले पार्टी में जान फूंकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘विजय संकल्प अभियान’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सूत्री रणनीति के साथ इस अभियान की शुरुआत करेगी।

इससे पहले दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर उनकी अगवानी की। इसके बाद गृह मंत्री शाह बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग की। बताया गया है कि इस बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में 15 नेता मौजूद रहे, जिसमें एमपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, शिव प्रकाश, मुरलीधर राव, अजय जामवाल, हितानंद शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा शामिल हैं।

बता दें कि केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपने के बाद यह पहली बैठक हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले शाम 7:15 बजे भोपाल पहुचने वाले थे, लेकिन मौसम की खराबी के चलते अमित शाह एक घंटे लेट पहुंचे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!